Saturday 19-Sep-2026

जब हम निर्दोष तो लिपि सिंह दोषी, सीबीआई जांच हो; जेल से बाहर आते ही IPS अधिकारी के बारे में ये क्या बोल गए अनंत सिंह?

जब हम निर्दोष तो लिपि सिंह दोषी, सीबीआई जांच हो; जेल से बाहर आते ही IPS अधिकारी के बारे में ये क्या बोल गए अनंत सिंह?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पटना हाईकोर्ट से बरी होने के बाद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह शुक्रवार की सुबह बेऊर जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम बरी हो गए तो लिपि सिंह दोषी हो गई। इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। हम बिना मतलब के इतना दिन जेल में रहे तो वह भी जेल जाएं। बता दें कि साल 2015 में आईपीएस लिपि सिंह के नेतृत्व में अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई थी, जिसमें उनके आवास से एके 47 राइफल, गोलियां और बुलेट प्रूफ जाकेट बरामद किया गया था। पटना हाईकोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में अनंत सिंह को बरी कर दिया है।

अनंत सिंह ने कहा है कि दिल्ली सरकार और बिहार सरकार से डिमांड करते हैं कि सीबीआई जांच कराई जाए। पूर्व विधायक ने साफ कहा है कि जब हम निर्दोष साबित हुए तो वह (लिपि सिंह) दोषी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जब हम जेल में थे, उस समय मेरा परिवार और आदमी परेशान था।

impact add3

मोकामा के पूर्व विधायक ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भी खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा जनता के बीच जाएंगे और जैसा निर्णय होगा उसी के अनुसार काम करेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि जेल से निकले हैं तो सबसे पहले जनता के बीच जाएंगे, जहां-जहां के लोगों ने मुझे स्नेह दिया है, उन लोगों से मुलाकात करेंगे। जब अनंत सिंह से पूछा गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान आप जब 15 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आए थे तो अनंत सिंह ने कहा कि इसका जवाब तो चुनाव जीतने वाले बताएंगे।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5