Thursday 25-Jun-2026

VIDEO- पटना पुलिस की गाड़ी के बोनट पर केक काटा, वीडियो वायरल; दारोगा सस्पेंड

VIDEO- पटना पुलिस की गाड़ी के बोनट पर केक काटा, वीडियो वायरल; दारोगा सस्पेंड

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पटना पुलिस की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा सकता है कि पुलिस की गाड़ी की बोनट पर एक युवक केक काट रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरीय अधिकारियों ने एक एसआई को सस्पेंड कर दिया है। वायरल वीडियो पटना के वीआईपी इलाके बोरिंग रोड का बताया जा रहा है, जो करीब एक महीना पुराना है।

वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस जीप के बोनट पर कुछ युवक केक काट रहे हैं। वीडियो में अंधेरा है, इससे लग रहा है कि देर शाम या रात में यह केक काटा गया है। गौर करने वाली बात है कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी की मौजूदगी में यह सब कुछ हो रहा है। अब वीडियो में दिखने वाले दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में पटना एसपी मध्य के कार्यालय से प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी गई है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक गाने के साथ पोस्ट किया गया है. छानबीन में पता चला कि वीडियो कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड इलाके का है। डायल 112 की गाड़ी पर युवक केक काट रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए और जांच के बाद वीडियो में दिख रहे श्री कृष्णा पुरी थाने के एसआई संजय कुमार को लापरवाही की वजह से निलंबित कर दिया।

impact add6