Saturday 19-Sep-2026

बिहार में हैवानियत, नाबालिग के साथ 6 किशोरों ने किया गैंगरेप; दरिंदगी का वीडियो बना किया वायरल

बिहार में हैवानियत, नाबालिग के साथ 6 किशोरों ने किया गैंगरेप; दरिंदगी का वीडियो बना किया वायरल

मोतिहारी, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मोतिहारी में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह किशोरों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग के साथ दरिंदगी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला केसरिया के बिजधरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

कहा जा रहा है कि वारदात के बाद लोकलाज के कारण परिजनों ने चुप्पी साध ली। मामले से संबंधित तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़िता के पिता ने गुरुवार को छह किशोरों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी। बिजधरी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

impact add6

डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन को आगे की कार्रवाई के लिए महिला थाना भेजा गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। महिला थानाध्यक्ष कृतिका दुबे ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन विधि विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2