हाजीपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।
श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल की ओर से पटना एवं गया से मधुपुर के लिए, जयनगर से आसनसोल के लिए तथा रक्सौल एवं सरायगढ़ से देवघर के लिए 01-01 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वतीचंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी सं. 03266/03265 पटना-मधुपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल (मोकामा-किउल-झाझा-जसीडीह) - गाड़ी सं. 03266 पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 21.07.2024 से 20.08.2024 तक प्रतिदिन पटना से 2310 बजे खुलकर अगले दिन 0410 बजे जसीडीह रुकते हुए 0450 बजे मधुपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03265 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 22.07.2024 से 21.08.2024 तक प्रतिदिन मधुपुर से 0500 बजे खुलकर 0545 बजे जसीडीह रुकते हुए 1200 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 03653/03654 गया-मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल (नवादा-किउल-झाझा-जसीडीह)- गाड़ी सं. 03653 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 21.07.2024 से 20.08.2024 तक प्रतिदिन गया से 1700 बजे खुलकर उसी दिन 2305 बजे जसीडीह रुकते हुए 2350 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03654 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल 22.07.2024 से 21.08.2024 तक प्रतिदिन मधुपुर से 0100 बजे खुलकर 0130 बजे जसीडीह रुकते हुए उसी दिन 1025 बजे गया पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 05597/05598 जयनगर-आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (सप्ताह में तीन दिन) (दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-मुंगेर-किउल-झाझा-जसीडीह)- गाड़ी सं. 05597 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 23.07.2024 से 20.08.2024 तक सप्ताह के मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को जयनगर से 2200 बजे खुलकर अगले दिन 0910 बजे जसीडीह रूकते हुए 1130 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 24.07.2024 से 21.08.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को आसनसोल से 1300 बजे खुलकर 1432 बजे जसीडीह रुकते हुए अगले दिन 0420 बजे जयनगर पहुंचेगी। गाड़ी सं. 05551/05552 रक्सौल-देवधर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल चलेगी।
(सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-जमालपुर-सुलतानगंज-भागलपुर)- गाड़ी सं. 05551 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 21.07.2024 से 20.08.2024 तक सप्ताह के रविवार, मंगलवार एवं गुरूवार को रक्सौल से 0515 बजे खुलकर उसी दिन 1338 बजे सुलतानगंज रुकते हुए 1645 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 05552 21.07.2024 से 20.08.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार, मंगलवार को देवघर से 1745 बजे खुलकर 2130 बजे सुलतानगंज रुकते हुए अगले दिन 0600 बजे रक्सौल पहुंचेगी। 05573/05574 सरायगढ़-देवधर-सरायगढ़ श्रावणी मेला स्पेशल (सुपौल-सहरसा-मानसी-खगड़िया-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर)- गाड़ी सं. 05573 21.07.2024 से 20.08.2024 तक प्रतिदिन सरायगढ़ से 0305 बजे 0750 बजे सुलतानगंज रुकते हुए 1130 बजे देवघर पहुंचेगी । गाड़ी सं. 05574 स्पेशल 21.07.2024 से 20.08.2024 तक प्रतिदिन देवघर से 1145 बजे खुलकर 1523 बजे सुलतानगंज रूकते हुए पहुंचेगी।