Tuesday 25-Aug-2026

लालू जी कितने अच्छे पिता, नौवीं फेल बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं; प्रशांत किशोर का तंज

लालू जी कितने अच्छे पिता, नौवीं फेल बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं; प्रशांत किशोर का तंज

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम

जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने गुरुवार को मधेपुरा के दो प्रखंडों में पदयात्रा की। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव कितने अच्छे पिता हैं, जो नौंवी फेल अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

पीके ने कहा कि बिहार का राजा बनाना चाहते हैं। लोग कहते हैं कि मैं उनकी शिकायत करता हूं, मैं उनकी शिकायत नहीं बल्कि तारी़फ कर रहा हूं कि वे अब भी चाहते हैं कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बने। आप अपनी दुर्दशा देखिए, आपके बच्चों ने मैट्रिक, बारहवीं, एमए, बीए पास कर लिया, लेकिन उसके पास चपरासी की भी नौकरी नहीं है। लेकिन यहां आपको अपने बच्चों की कोई चिंता नहीं है।

impact add4

प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों को मोदी जी का 56 इंच का सीना दिख रहा है, लेकिन अपने बच्चों का खाए बगैर सिकुड़ा हुआ सीना नहीं दिख रहा है। ऐसे में आपका बच्चा नहीं भोगेगा तो भला किसका बच्चा भोगेगा? पुरैनी में आम सभा में प्रशांत किशोर ने कहा कि आप जिसको वोट देना चाहते हैं दीजिए मगर वोट अपने बच्चों के लिए दीजिये। नेता आकर आपको कहेंगे कि वोट देश के विकास के लिए दीजिये। मैं आपको ठीक इसके विपरित बता रहा हूं वोट अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दीजिए।