Monday 08-Dec-2025

पटना में बीजेपी नेता की हत्या, दुकान पर चढ़कर अपराधियों ने मारी गोली; इलाके में हड़कंप

पटना में बीजेपी नेता की हत्या, दुकान पर चढ़कर अपराधियों ने मारी गोली; इलाके में हड़कंप

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंग पुरी के पास मंगलवार की रात अपराधियों ने मिल्क पार्लर के मालिक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)नेता अजय शाह (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया मंगलवार की रात बाइक सवार अपराधी अजय शाह की दुकान में आये। इसके बाद अपराधियों ने अजय शाह को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था मेंअजय शाह को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया घटना भूमि विवाद का परिणाम प्रतीत हो रही है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5