Tuesday 25-Aug-2026

विधानसभा चुनाव की तैयारी जुटी वीआईपी, मुकेश सहनी कल करेंगे जिलाध्यक्षों की बैठक

विधानसभा चुनाव की तैयारी जुटी वीआईपी, मुकेश सहनी कल करेंगे जिलाध्यक्षों की बैठक

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी कल यानी शुक्रवार को भागलपुर में जिलाध्यक्षों की बैठक करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी प्रमुख कल भागलपुर में पवित्र पावन गंगा की लहरों के बीच क्रूज पर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुकेश सहनी बाबूपुर घाट, सबौर, भागलपुर से क्रूज द्वारा विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए पार्टी की कमिटी की बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और कमिटी के अन्य लोग भी शामिल होंगे।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में आगामी संभावित उप चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी तथा संगठन को और मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा।