Wednesday 05-Aug-2026

गोपालगंज में NIA की रेड, मानव तस्करी के खिलाफ आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी; 2 लोग हिरासत में

गोपालगंज में NIA की रेड, मानव तस्करी के खिलाफ आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी; 2 लोग हिरासत में

गोपालगंज, इंपैक्ट लाइव टीम।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गुरुवार को मानव तस्करी के मामले में गोपालगंज जिले में आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। छापेमारी में कई कागजात भी बरामद किए गए। छापेमारी में नगदी बरामद की भी चर्चा है। हालांकि एनआईए ने छापेमारी गोपनीय तरीके से की। घंटों किसी को भनक तक नहीं लगी। कागजात व नगद बरामद होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार नौकरी का झांसा देकर युवाओं को विदेश भेजने और वहां साइबर धोखाधड़ी तथा फर्जी कॉल सेंटर में काम करने को मजबूर करने वाले सिडिंकेट को एनआईए खंगाल रही है। छापेमारी के बाद टीम शाम को वापस लौट गयी। एनआईए टीम ने हथुआ, मीरगंज के कवला चक, शहर के आंबेडकर चौक, आर्य नगर और मांझागढ़ के पथरा सहित आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी कर मानव तस्करी के सबूत को खंगाला। यह कार्रवाई बिहार समेत छह राज्यों में हुई।

impact add5

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5