Thursday 19-Feb-2026

बेगूसराय में 2 बहनों से दिनदहाड़े रेप की कोशिश, विरोध करने पर कीचड़ में पटका; दांत से काटा

बेगूसराय में 2 बहनों से दिनदहाड़े रेप की कोशिश, विरोध करने पर कीचड़ में पटका; दांत से काटा

बेगूसराय, इंपैक्ट लाइव न्यूज।

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के लतराही चौक के समीप मंगलवार को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने मिलकर दो बहनों को सड़क पर से जबरन उठा लिया व मकई खेत में ले जाकर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। रेप के प्रयास का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों बहनों को कीचड़ में पटक दिया व उनमें से एक जो बीए की छात्रा है, उसके शरीर में दांत से काटकर जख्मी कर दिया। विरोध के दौरान बदमाशों ने छात्रा के कपड़े भी फाड़ डाले।

बदमाशों की इस करतूत का दूसरी बहन द्वारा चिल्लाकर विरोध करने पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गया। पीड़ित बहनें अपने घर जाकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जब उसकी मां ने आरोपितों के घर जाकर शिकायत की तो तीनों बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

impact add1

पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी तो वहां से कहा गया कि पहले जाकर इलाज कराइये। उसके बाद केस मुकदमा होगा। वीरपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं दी गयी है।