इम्पैक्ट लाइव टीम:राजद के नेता और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के घर पर ईडी की टीम ने शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) की सुबह छापेमारी की है। बताया गया है कि यह मामला बैंक लोन से जुड़ा यह मामला है। प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही वैशाली को ऑपरेटिव बैंक से करोड़ो के लेन देन से जुड़ा है। फ़िलहाल 30 करोड़ से अधिक की लेन देने की बात सामने आई है शुक्रवार की सुबह-सुबह अधिकारियो की एक टीम ने उनके पटना के सरकारी आवास पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पटना के साथ ही मेहता के और कई ठिकानो पर छापेमारी की बात सामने आ रही है | हलाकि इसकी अभी ED की तरफ से इसकी पुस्टि नहीं की गयी है | राष्ट्रीय जनता दल ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। राजद नेता ने कहा की यह चुनावी वर्ष है इसलिए विरोधी दल के नेताओं को डराने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसिओ की मदद ली जा रही है | अलोक मेहता एक अच्छे इंसान है उनपर गलत इल्जाम लगाया जा रहा है | जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्त्ता एमएलसी नीरज कुमार ने तंज कस्ते हुए कहा की ये लालू यादव और तेजस्वी यादव की संगति का असर है की राजद के पूर्व मंत्री के ऊपर ED का सिकंजा कसा जा रहा है।