गया, इंपैक्ट लाइव टीम।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का एक बड़ा बयान सामने आया है। गया में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों को सलाह देने के लिए करोड़ों रुपये लिया करते थे। उन्होंने खुद कहा हैकि अब उन्होंने सैकड़ों करोड़ रुपए लेने का काम छोड़ दिया है। अब गांव जाकर विकास फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीत का मैं आपको एक फॉर्मूला बताता हूं। सैकड़ों करोड़ रुपये लेकर सलाह देने का काम छोड़ दिया है। मैंने तय किया है कि अब गांव-गांव जाकर बिहार के लोगों को सलाह देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुराज ही ऐसी पार्टी है, जो जनता का हक दिला सकती है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि मुसलमान के दिमाग में यह भरा जा रहा है कि प्रशांत किशोर के पास पैसा कहां से आता है। मैंने 10 राज्यों में सरकार बनाने में मदद की है। एक राज्य में होने वाले चुनाव में जब मैं चुनावी सलाह देता हूं तो मेरी फीस 100 करोड़ होती है। मेरे पास टेंट लगाने का पैसा नहीं होगा। हमको इतना कमजोर समझ रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने भाजपा को बंगाल में 77 पर रोका तो हम भाजपा के बी टीम हो गए। मुसलमानों की दुर्दशा इसलिए है, अगर कोई सामने आपको दिख रहा है, कहता है प्रशांत किशोऱ इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं कहां से पैसा आता है। आपके कान में डाला जा रहा है कि प्रशांत किशोर के पास पैसा कहां से आ रहा है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों आप अपनी हालत देखिए। प्रशांत किशोर यहां अपनी ताकत से अपने प्रयासों से यहां विकल्प बना रहा है। आप जितने लोग बैठे हो, लालटेन को वोट देते हो। कभी नहीं पूछते कि लालटेन और राजद के पास पैसा कहां से आता है। आपके हक का पैसा ये मारकर ले जाते हैं तो आप उसको वोट देते हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि आपके मां बाप विधायक नहीं है कोई बात नहीं, आपके पास व्यवस्था नहीं है कोई बात नहीं, गरीब से गरीब बच्चा अगर राजनीति में आना चाहता है तो पैसे का, व्यवस्था का चिंता मत कीजिए। अपने भाई-अपने बेटे प्रशांत किशोर पर इसकी चिंता छोड़िए और जनसुराज पर आइए। आपको हम बता रहे हैं कि जनसुराज में हमने कहा है कि जिस समाज की जितनी संख्या है, उस समाज के काबिल लोगों को जनसुराज में सीट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष से अपराधियों ने बेलागंज में कब्जा कर रखा है। लोगों ने कहा कि बेलागंज में चुनाव लड़ना है तो 10-20 करोड़ रुपया लगेगा। हमने आपके समाज की लड़की को खड़ा किया है, बड़े से बड़ा उसके आगे टिक नहीं सकेगा।