Monday 07-Sep-2026

लैंड फॉर जॉब मामले लालू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने CBI को दी केस चलाने की मंजूरी

लैंड फॉर जॉब मामले लालू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने CBI को दी केस चलाने की मंजूरी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

लैंड फॉर जॉब मामले से आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से लालू यादव की परेशानियां बढ़ सकती हैं। दरअसल, गृह मंत्रालय ने सीबीआई को लालू के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। ये जानकारी सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में दी है। इससे पहले 18 सितंबर को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और अन्य आरोपितों को समन जारी किया था। सभी को सात अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने को कहा गया था।

अब लालू प्रसाद यादव के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि लालू के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई है। वहीं बाकी आरोपियों के खिलाफ अनुमति मिलने में 15 दिन और लगेंगे। उसके बाद स्पेशल जज विशाल गोगने ने मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को करने का आदेश दिया है। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि अन्य आरोपियों के खिलाफ सेंक्शन हासिल करने की प्रक्रिया चल रही है। बाकी आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अभी मंजूरी लंबित है। पिछली सुनवाई में कोर्ट को सीबीआई ने बताया था कि लालू यादव समेत 32 लोकसेवकों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अभी अनुमति नहीं मिली है।

impact add1

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव पर नौकरी के बदले लोगों से जमीन लेने या उनके परिवार को बेचने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। मामला उस समय प्रकाश में आया, जब लालू 2004-2009 तक रेल मंत्री थे। सीबीआई ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि रेलमंत्री रहते हुए लालू यादव ने नियमों को ताक पर रखते हुए भर्तियां की थीं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add5