महागठबंधन में टूट के जारी सिलसिले के बीच अब कांग्रेस की हिसुआ विधायक नीतू सिंह ने भी पार्टी छोडऩे का मन बना लिया है। शुक्रवार को विधानसभा परिसर में नीतू सिंह ने कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव लडऩा है। अगर भाजपा वादा करे कि वह उन्हें नवादा से लोकसभा उम्मीदवार बनाएगी तो वे पाला बदलने का तैयार है। बोली, मुझे नवादा से लोकसभा का टिकट चाहिए। अपनी पार्टी कांग्रेस से कोई नाराजगी नहीं है। यदि कांग्रेस लोकसभा का टिकट देगी तो वे उसी के साथ रहेंगी। नवादा के लोग चाहते हैं स्थानीय नेता को लोकसभा चुनाव का टिकट मिले। उन्होंने भाजपा के संपर्क में होने के सवाल पर कहा कि वे किसी के संपर्क में नहीं हैं।