Saturday 13-Jun-2026

मोतिहारी में दिनदहाड़े मर्डर, वार्ड सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या

मोतिहारी में दिनदहाड़े मर्डर, वार्ड सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या

मोतिहारी, इंपैक्ट लाइव टीम।

बेतिया-अरेराज मुख्य सड़क पर नरकटिया कब्रगाह के पास सोमवार दोपहर घात लगाए बदमाशों ने वार्ड सदस्य पति इसरोज अंसारी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने इसरोज के सीने में दो गोलियां मारीं। गोली लगने के बाद उन्हें जगदीशपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार 5-6 बदमाशों ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। इसरोज नौवाडीह पंचायत के सटहा तकिया टोला गांव के वार्ड सात की वार्ड सदस्य ऊषा खातून के पति थे। इसरोज राज मिस्त्रत्त्ी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। भाई सफरोज अंसारी व हसनैन मियां ने बताया कि इसरोज अंसारी दाढ़ी बनवाने बाइक से नरकटिया चौक गया था। लौटने के क्रम में घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि हत्या से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2