Monday 07-Sep-2026

5 लड़कियों की जिंदगी तबाह होने से बची, पटना जंक्शन से बरामद; दिल्ली बुलाकर गंदा काम करवाने की थी योजना

5 लड़कियों की जिंदगी तबाह होने से बची, पटना जंक्शन से बरामद; दिल्ली बुलाकर गंदा काम करवाने की थी योजना

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में लड़कियों की तस्करी का उस समय खुलासा हुआ, जब शनिवार को पुलिस ने 5 नाबालिग को पटना जंक्शन से बरामद किया। यह वही लड़कियां हैं जो कुछ दिन पहले गोपालगंज से लापता हो गई थी। इस पांचों लड़कियों के साथ एक महिला भी थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में जो खुलासा किया है, उसे सुनकर पुलिस का भी माथा ठनक गया। लड़कियों को झांसे में लेकर महिला कोलकता और दिल्ली में गंदा काम कराने के लिए ले जा रही थी।

पुलिस के अनुसार गोपालगंज मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 अगस्त की रात पांच नाबालिग लड़की गायब हो गई थी। परिजनों की ओर से इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। इसके बाद मांझा थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने एक टीम गठित कर तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लड़की को पटना जंक्शन से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार लड़की के साथ मौजूद महिला गांव के ही एक गैस एजेंसी पर रहती थी। थानाध्यक्ष ने अनुसार आरोपी महिला अपने दो बच्चे तथा पति को छोड़कर पांच दिन से घर से फरार थी। पुछताछ में उसने सबकुछ बताया, जो वह लड़की से करवाना चाहती थी।

impact add1

महिला ने बताया कि उसने पांचों लड़की का पहले ब्रेन वॉस किया। इसके बाद सभी को सिवान जिले के बड़हरिया में बुलाया गया। पांचों लड़की गोपालगंज से सिवान के निकल गयी। वहां से महिला उसे बस के माध्यम से लेकर पटना पहुंची, जहां से कोलकता और दिल्ली लड़की को भेजा जाता लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने खेल खत्म कर दिया। लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4