Saturday 19-Sep-2026

लिव इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत, युवती ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला

लिव इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत, युवती ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला

सीतामढ़ी, इंपैक्ट लाइव टीम।

नोएडा सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती की दूसरी जगह शादी तय होने से आरोपी नाराज था। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। युवती की पहचान बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांवनानपुर निवासी खुशबू उर्फ खुशी के रूप में हुई।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बुधवार दोपहर सूचना मिली कि छिजारसी में किराये के कमरे में एक युवती का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

impact add4

सूचना मिलने के बाद दक्षिणी दिल्ली के जसोला गांव में रहने वाली मृतका की बुआ वहीदा खातून उर्फ मीना देवी पहुंचीं। जांच में पता चला कि एक वर्ष पूर्व खुशबू की इंस्टाग्राम के जरिये जिला कासगंज के गांव ऊंचागांव निवासी सूर्यकांत से दोस्ती हुई थी। सूर्यकांत बीए पास है और खुशबू 10वीं पास है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6