Tuesday 03-Nov-2026

राज्यसभा उप चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा ने दाखिल किया नामांकन

राज्यसभा उप चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा ने  दाखिल किया नामांकन

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार से राज्यसभा उप चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा ने बुधवार को निर्वाची अधिकारी सह विधानसभा सचिव के कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय सिन्हा समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे । दोनों का निर्विरोध जीतना तय माना जा रहा है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के विवेक ठाकुर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की मीसा भारती को मिली जीत के कारण राज्यसभा की दोनों सीटें रिक्त हो गई थी, जिसके कारण उप चुनाव हो रहा है। विवेक ठाकुर 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। जिनका कार्यकाल 2026 तक था। वहीं, मीसा भारती 2022 में राज्यसभा की सदस्य बनी थीं और उनका कार्यकाल 2028 तक था। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर श्री कुशवाहा का दो साल जबकि श्री मिश्रा का चार साल कार्यकाल रहेगा।

impact add1

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5