Saturday 19-Sep-2026

हेमंत सोरेन पर गिरिराज सिंह का बड़ा आरोप, कहा- रांची को कराची बनाना चाहते हैं...

हेमंत सोरेन पर गिरिराज सिंह का बड़ा आरोप, कहा- रांची को कराची बनाना चाहते हैं...

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी बढ़ी हुई है। दूसरे और आखिरी चरण के मतदान से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस को हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा की चिंता नहीं है। यही वजह है कि रांची को कराची बनाने की कोशिश की जा रही है।

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची को कराची बनाने में लगे हुए हैं। झारखंड की जनता इस बात को जानती है, इसीलिए हम झारखंड की जनता से अपील करेंगे कि वह रांची को कराची नहीं बनने दें और मतदान सोच समझकर करें। उन्होंने आरोप लगाया कि देवघर-दुमका और साहेबगंज सहित झारखंड के कई जिलों में लगातार बांग्लादेशी घुसपैठी आ रहे हैं।

impact add3

गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस के नेता समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हमें एकजुट रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एक रहोगे तो सेफ रहोगे, क्योंकि बंटोगे तो कटोगे।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3