Tuesday 21-Apr-2026

Tag : Jharkhand election

Nov 24, 2024

झारखंड चुनाव में शिबू सोरेन परिवार के 3 सदस्य जीते, एक को मिली हार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के परिवार के तीन सदस्यों ने इस बार के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की वहीं एक को हार का सामना करना पड़ा। झारखंड के मौजूदा सियासी समीकरण में सोरेन परिवार राज्य का सबसे रसूखदार घराना माना जाता है।

Nov 23, 2024

झारखंड की सत्ता में हेमंत सोरेन की वापसी, पत्नी कल्पना को दिया जीत का श्रेय; कहा- इस बार चुनौतीपूर्ण था चुनाव

झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत के बाद अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसके लिए राज्य के मतदाताओं का आभार।

Nov 20, 2024

Jharkhand elections: झारखंड में 38 सीटों पर मतदान खत्म, CM हेमंत सोरेन समेई कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 38 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार शाम पांच बजे मतदान शांतिपूर्ण समाप्त हो गया और इस दौरान 14218 मतदान केंद्रों पर 67.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे मतदान शांतिपूर्ण समाप्त हो गया और इस दौरान 14218 मतदान केंद्रों पर 67.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Nov 20, 2024

Jharkhand elections: वोट डालने के बाद बोलीं कल्पना सोरेन, महिलाएं महिलाएं हेमंत का हाथ कर रहीं मजबूत

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार की सुबह से मतदान जारी है। इस बीच गिरिडीह में गांडेय विधानसभा प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं, क्योंकि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में जी तोड़ मेहनत की है।

Nov 20, 2024

Jharkhand Elections: 38 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 38 सीटों पर कई सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज ग्यारह बजे दिन तक 31.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Nov 20, 2024

Assembly Elections: महाराष्ट्र और झारखंड में वोटिंग जारी, PM मोदी की वोटरों से अपील; बढ़चढ़ करें मतदान

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की नौ, पंजाब की चार और केरल और उत्तराखंड की एक-एक विधानसभा सीट तथा साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

Nov 19, 2024

हेमंत सोरेन सरकार पर जनकर बरसे चिराग पासवान, कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी बोला हमला

राहुल गांधी के विचारधारा की लड़ाई और अरबपति-गरीब के बीच चुनाव वाले बयान को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि राहुल हर जगह हाथों में संविधान की कॉपी लेकर जाते हैं। आज लेकर गये थे क्या? जब प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने लगे तब राहुल गांधी को संविधान की याद आयी।

Nov 19, 2024

हेमंत सोरेन पर गिरिराज सिंह का बड़ा आरोप, कहा- रांची को कराची बनाना चाहते हैं...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस को हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा की चिंता नहीं है। यही वजह है कि रांची को कराची बनाने की कोशिश की जा रही है।

Nov 19, 2024

हेमंत सरकार पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा- झारखंड के नेताओं के घर जा रहा जनता का पैसा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच सालों में झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया। झारखंड को अब ऐसी भ्रष्ट सरकार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि यहां के मंत्री के नौकर घर से नोटों का पहाड़ मिलता है। कांग्रेस सांसद के घर से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं।

Nov 18, 2024

महाराष्ट्र, झारखंड में दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थमा, 20 नवंबर को वोटिंग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की कुल 288 और झारखंड विधानसभा के लिए दूसरे चरण की 38 सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार शाम पांच बजे सार्वजनिक प्रचार अभियान थम गया। दोनों राज्यों में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और अधिकांश सीटों पर शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे।

Nov 18, 2024

झारखंड चुनाव: दूसरे चरण के लिए थमा प्रचार का शोर, 20 नवंबर को वोटिंग; मैदान में सीएम सोरेन समेत कई दिग्गज

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की 38 सीटों पर सोमवार शाम प्रचार थम गया। इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण की आठ सीटें अनुसूचित जनजाति और तीन अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं, जबकि सामान्य सीटों की संख्या 27 है।

Nov 18, 2024

चिराग पासवान का कांग्रेस से सवाल, देश में लोकतंत्र और आरक्षण कहां खत्म हुआ?

चिराग पासवान ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की आज राहुल गांधी संविधान लेकर पूरे देश में घूम रहे हैं लेकिन संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भी संसद में 1989 के पहले नहीं लगी थी।

Nov 17, 2024

बेटियों को मिलने वाला सोने का सिक्का कहां गया? आलमगीर आलम खा गया, कांग्रेस, RJD-JMM पर बरसे हिमंता बिस्वा

सरमा ने कहा कि सहारा में जिसका पैसा डूबा है, भाजपा सरकार बनते ही पाई-पाई लौटा देंगे। उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए, उनके वादे को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि जब लड़कियों की शादी होगी तो उनको सोने का सिक्का मिलेगा, ये सोने का सिक्का कहां गया? ये सोना का सिक्का आलमगीर आलम खा गया।

Nov 17, 2024

जिन्हें संविधान की जानकारी तक नहीं, संविधान की प्रति दिखा कर रहे ढोंग; RJD, कांग्रेस और JMM पर बरेस जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार पर रविवार को तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन्हें संविधान की जानकारी तक नहीं है, वह संविधान की प्रति दिखा ढोंग कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं।

Nov 13, 2024

हेमंत सोरेन सरकार पर बरसे पीएम मोदी, कहा- इस बार झारखंड में JMM और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के देवघर के सारठ विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों ने आपका रोजगार और जमीन छीनी है। उन्होंन कहा कि इस बार झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Nov 13, 2024

Jharkhand Election: पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान संपन्न, 64.86% हुई वोटिंग; कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि 43 विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और पांच बजे शाम शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि 950 बूथों पर मतदान शाम चार बजे ही समाप्त हो गया था लेकिन अन्य मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 5:00 बजे समाप्त हुआ।

Nov 12, 2024

झारखंड में कल 43 सीटों पर मतदान, सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग; इन दिग्गजें की किस्मत दांव पर

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनमें 31 विधानसभा क्षेत्रों के 950 मतदान केंद्र ऐेसे हैं, जहां सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जबकि सभी 43 विधानसभा के 14,394 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इ

Nov 09, 2024

रांची में कल PM मोदी का मेगा रोड शो, फूलों की बारिश होगी; ओटीसी ग्राउंड से होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची के ओटीसी ग्राउंड से लेकर न्यू मार्केट तक 10 नवंबर को मेगा रोड शो होगा। इसको लेकर रांची पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट के बीच तीन लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ हजार फोर्स की तैनाती की गई है।

Nov 08, 2024

झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? मुकेश सहनी ने किया बड़ा दावा, बिहार उपुचनाव पर भी बोले VIP सुप्रीमो

सहनी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आने पर विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह पुरानी मांग है। यह आम लोगों की ही मांग नहीं है, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग थी, अब अलग बात है कि सरकार में आने के बाद वे चुप हैं।

Nov 08, 2024

बहन-बेटियों की ताकत है, जो बेईमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हैं: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री और झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सत्तारूढ़ जेएमएम सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये हमारी बहनों और बेटियों की ताकत है, जो इस बेईमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हैं, ये इनके अत्याचार, अन्याय और आतंक को समूल नष्ट करने की ताकत है।

Nov 04, 2024

Jharkhand Election: गढ़वा में पीएम मोदी की हुंकार, झारखंड में एनडीए की सरकार

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।

Nov 03, 2024

Free गैस सिलेंडर, महिलाओं को 25 हजार रुपये; 300 यूनिट बिजली फ्री... झारखंड में BJP के घोषणा पत्र में वादों की बारिश

भाजपा ने अपने झारखंड की जनता से वादा किया है कि उनके सरकार आने पर जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा को रद्द करेंगे। साथ ही साथ सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच कराएंगे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में घोषणा की है कि वे खाली पड़े सभी 2 लाख 87 हजार खाली पदों को भरेंगे।

Nov 02, 2024

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को हनीट्रैप करने की कोशिश, मोबाइल पर आया अश्लील वीडियो कॉल

मंत्री की ओर से जारी वीडियो संदेश में कहा गया कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से बार-बार वीडियो कॉल आ रहे थे। उसी क्रम में एक कॉल रिसीव करने पर स्क्रीन पर अश्लील तस्वीरें दिखाई जाने लगी। उसके बाद उन्होंने तुरंत कॉल काटकर नंबर को ब्लॉक कर दिया।

Nov 01, 2024

5 साल में 7 वर्ष बढ़ी हेमंत सोरेन की उम्र? बीजेपी का तंज, झारखंड में ही ऐसा हो सकता है...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हेमंत सोरेन भी साहिबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से अपना नामांकन किया है। इस बीच बीजेपी की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने शपथ पत्र में अपनी उम्र बढ़ाकर बताई है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3