Saturday 19-Sep-2026

5 साल में 7 वर्ष बढ़ी हेमंत सोरेन की उम्र? बीजेपी का तंज, झारखंड में ही ऐसा हो सकता है...

5  साल में 7 वर्ष बढ़ी हेमंत सोरेन की उम्र? बीजेपी का तंज, झारखंड में ही ऐसा हो सकता है...

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हेमंत सोरेन भी साहिबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से अपना नामांकन किया है। इस बीच बीजेपी की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने शपथ पत्र में अपनी उम्र बढ़ाकर बताई है।

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा है कि कभी सुना है 5 वर्षों में किसी की उम्र 7 वर्ष बढ़ने की बात। झारखंड में ऐसा हो सकता है। बता दें कि झारखंड सरकार की वेबसाइट के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन की उम्र 49 साल दिखाई गई है, जबकि 2019 के विधासभा चुनाव के दौरान शपथ पत्र में उनकी उम्र 42 वर्ष दिखाई गई है।

impact add2

वहीं बरहेट विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी गमालियल हेंब्रम ने शपथ पत्र में उम्र को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उम्र बढ़ाकर बताने का आरोप लगाया है। इसके अलावा जमीन और पत्नी के नाम पर कार को लेकर शिकायत की है। बीजेपी प्रत्याशी ने निर्वाचन पदाधिकारी को दी शिकायत में कहा कि हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपनी उम्र 42 साल बताई थी। वहीं अब 2024 के चुनाव में अपनी उम्र 49 साल बता रहे हैं। किसी व्यक्ति की उम्र पांच साल में सात साल कैसे बढ़ सकती है?

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2