Thursday 19-Feb-2026

Jharkhand Election: पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान संपन्न, 64.86% हुई वोटिंग; कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

Jharkhand Election: पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान संपन्न, 64.86% हुई वोटिंग; कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के प्रथम चरण के 43 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ और शाम 5 बजे शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया। इस दौरान एक करोड़ 37 लाख मतदाताओं में से 64.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि 43 विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और पांच बजे शाम शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि 950 बूथों पर मतदान शाम चार बजे ही समाप्त हो गया था लेकिन अन्य मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 5:00 बजे समाप्त हुआ ।इन 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने तक 64.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

रवि कुमार ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में कुल 1.37 करोड़ मतदाता में से पुरुष मतदाता 68.73 लाख पुरुष मतदाता और मह 68.36 लाख महिला मतदाता की संख्या थीह। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 303 है। 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या 63,601 थी जबकि, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1.91 लाख और व 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 6.51 लाख थी।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, राँची स्थित मतदान केंद्र पर जाकर आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है। इसके अलावा उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर में, मुख्यमंत्री हेमंत तीन सोरेन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन रांची में,रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ रांची में और राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार रांची में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्रथम चरण के मतदान में जिन प्रमुख नेताओं का भाग्य ईवीएम में बंद हुआ उनमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी, पूर्व मंत्री सरयू राय, पूर्व मंत्री सीपी सिंह, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी,वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और अजय नाथ शाहदेव शामिल है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2