झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की 38 सीटों पर सोमवार शाम प्रचार थम गया। इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण की आठ सीटें अनुसूचित जनजाति और तीन अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं, जबकि सामान्य सीटों की संख्या 27 है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि 43 विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और पांच बजे शाम शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि 950 बूथों पर मतदान शाम चार बजे ही समाप्त हो गया था लेकिन अन्य मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 5:00 बजे समाप्त हुआ।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का नारा है बंटेंगे, तो कटेंगे पर उनका काम केवल घंटी बजाना है। भाजपा के लोग जनता को केवल गुमराह कर रहे हैं। उन्हें उठाकर फेंक देना है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनमें 31 विधानसभा क्षेत्रों के 950 मतदान केंद्र ऐेसे हैं, जहां सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जबकि सभी 43 विधानसभा के 14,394 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इ
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों, छोटे व्यापारियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की सरकार नहीं बनाना चाहती। वे पूंजीपतियों की सरकार चाहते हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हेमंत सोरेन के प्रस्तावकों में शामिल रहे मंडल मुर्मू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने देवघर में सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर सदस्यता ग्रहण की।
सुप्रीम कोर्ट ने कोयला खदान घोटाले में दोषसिद्धि को निलंबित करने की झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। कोड़ा ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की याचिका में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए शीर्ष अदालत से राहत देने की गुहार लगाई थी।
झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख घटक झारखंड मुक्ति मोर्चा( झामुमो) ने विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार देर रात उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। इस सूची में में 35 उम्मीदवारों के नाम हैं। झामुमो के महासचिव विनोद पांडे ने आज बताया कि अन्य उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित किये जाएंगे ।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एकल चरण में 20 नवम्बर को और झारखंड में दो चरणों में 13 तथा 20 नवम्बर को कराये जायेंगे जबकि दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवम्बर को होगी और दोनों राज्यों में चुनाव प्रकिया 25 नवंबर को संपन्न होगी। देश के 15 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड संसदीय सीट पर उपचुनाव 13 नवम्बर को होगा। महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट और उत्तराखंड की केदानाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवम्बर को होगा।
झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन सरकार ने 40 डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला किया है। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक में झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह स्थानांतरण-पदस्थापन हुआ है।
भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने मंगलवार को सभी आयुक्तों, जोनल आईजी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, डीआईजी, एसपी के साथ चुनाव की तैयारी पर बैठक की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आयोग झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। 26-27 सितंबर को आयोग की टीम महाराष्ट्र का दौरा करेगी। वहां से लौटने के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव पर निर्णय लेगी।
के लिए बाहर कर दिया जाएगा।