Wednesday 18-Feb-2026

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में बड़ा फेर बदल, 40 डीएसपी का ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में बड़ा फेर बदल, 40 डीएसपी का ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन सरकार ने 40 डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला किया है। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक में झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह स्थानांतरण-पदस्थापन हुआ है।

आयोग का निर्देश है कि तीन साल या इससे अधिक समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापित या गृह जिला में कार्यरत पदाधिकारियों-कर्मियों का स्थानांतरण करना है। इसी निर्देश के तहत यह स्थानांतरण हुआ है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गुरुवार की दोपहर जारी कर दी गई है।

impact add4

कौन कहां गया?
अशोक कुमार राम (आइआरबी-1 जामताड़ा से बेड़ो रांची), नीरज (मुख्यालय-टू हजारीबाग से खलारी रांची), राजेश कुमार (मुख्यालय खूंटी से एटीएस), किशोर कुमार रजक (एसआइआरबी-1 दुमका से एसीबी रांची), मनोज कुमार ठाकुर (जैप-6 जमशेदपुर से सीसीआर जमशेदपुर), सुनील कुमार चौधरी (एसीबी से नगर पूर्वी सिंहभूम), पवन कुमार-2 (झारखंड जगुआर रांची से बड़कागांव)।

अमित कुमार (जामताड़ा मुख्यालय से हजारीबाग मुख्यालय), अजित कुमार विमल (सीआइडी से बरही), पवन कुमार-1 (सिमडेगा से पतरातू), जय गोविंद प्रसाद गुप्ता (रेल-2 से रामगढ़ मुख्यालय), समीर कुमार सवैया (किस्को लोहरदगा से सरायकेला), संतोष कुमार (जरमुंडी से पाकुड़), जयश्री कुजूर (रेल जमशेदपुर से मुख्यालय पाकुड़), विद्याशंकर (आइआरबी-2 मुसाबनी कैंप चाईबासा से यातायात बोकारो)।

नवीन कुमार सिंह (एसीबी रांची से बाघमारा), धीरेंद्र नारायण बंका (मुख्यालय वन रेल धनबाद से मुख्यालय टू धनबाद), आशुतोष कुमार सत्यम (बालूमाथ लातेहार से सिंदरी धनबाद), शकील आबिद शम्स (सीसीआर बोकारो से मुख्यालय-1 धनबाद), जीतवाहन उरांव (कोडरमा से गिरिडीह सदर), राजेंद्र प्रसाद (डीआइजी कार्यालय दुमका से खोरीमहुआ गिरिडीह), सत्येंद्र प्रसाद (विशेष शाखा से मधुपुर)।

अशोक कुमार सिंह (एटीएस से देवघर), अमित कुमार कच्छप (मुख्यालय देवघर से जरमुंडी), प्रदीप कुमार (एटीएस से सिमरिया), अमिता लकड़ा (चैनपुर गुमला से मुख्यालय चतरा), अवध यादव (मुख्यालय सिमडेगा से छतरपुर पलामू), आलोक कुमार टुटी (जैप-2 टाटीसिल्वे से विश्रामपुर पलामू), शिवपूजन बहेलिया (एसीबी से महुआटांड़ लातेहार), भरत राम (सीआइडी से बरवाडीह लातेहार)।

बैजु उरांव (डीआइजी कार्यालय पलामू से सिमडेगा), राफेल मुर्मू (विशेष शाखा रांची से जगरनाथपुर पश्चिमी सिंहभूम), नलिन कुमार मरांडी (जैप प्रशिक्षण केंद्र पद्मा हजारीबाग से चक्रधरपुर), बहामन टुटी (आइआरबी9 गिरिडीह से चाईबासा सदर), राजेश सिन्हा (एसीबी से एसआइआरबी-1 दुमका), अनिल कुमार सिंह (आइजी कार्यालय रांची से कोडरमा), विनोद रवानी (गिरिडीह से सिल्ली रांची), नितिन खंडेलवाल (एटीएस से बड़हरवा साहिबगंज), नीरज कुमार सिंह (खोरी महुआ से मुख्यालय-1 गिरिडीह) व अशोक रविदास (अभियान चाईबासा से गोड्डा)।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3