Saturday 13-Jun-2026

राहुल गांधी और हेमंत सोरेन को लेकर ये क्या बोल गए पप्पू यादव? पूर्णिया सांसद ने बीजेपी पर भी बोला हमला

राहुल गांधी और हेमंत सोरेन को लेकर ये क्या बोल गए पप्पू यादव? पूर्णिया सांसद ने बीजेपी पर भी बोला हमला

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास मॉडल के आधार पर राज्य में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन की सरकार बनेगी। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आदिवासियों और दलितों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार बनाना चाहती है। रांची में कांग्रेस भवन में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने दावा करते हुए कहा कि झारखंड की जनता 13 और 20 नवंबर को मौजूदा गठबंधन सरकार के पक्ष में वोट देकर बीजेपी को करारा जवाब देगी।

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों, छोटे व्यापारियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की सरकार नहीं बनाना चाहती। वे पूंजीपतियों की सरकार चाहते हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं निर्वाचन आयोग से अनुरोध करता हूं कि जब भी शर्मा झारखंड आएं, तो उनके कमरों, कार्यालयों और विमानों की छानबीन सुनिश्चित की जाए।

impact add5

गौरतलब है कि हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड के लिए बीजेपी के चुनाव सह-प्रभारी हैं। झारखंड में घुसपैठ के बीजेपी के आरोप पर पप्पू यादव ने दावा किया कि यदि बांग्लादेशी घुसपैठिए राज्य में घुसे हैं तो यह केंद्र सरकार की विफलता है। बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5