Tuesday 28-Jul-2026

झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? मुकेश सहनी ने किया बड़ा दावा, बिहार उपुचनाव पर भी बोले VIP सुप्रीमो

झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? मुकेश सहनी ने किया बड़ा दावा, बिहार उपुचनाव पर भी बोले VIP सुप्रीमो

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। वहीं बिहार उपचुनाव में भी परिणाम साफ है, यहां सभी चार सीटों पर महागठबंधन जीत रहा है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान सहनी ने कहा कि झारखंड में चुनाव है और हमलोग वहां चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं।

सहनी नेी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आने पर विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह पुरानी मांग है। यह आम लोगों की ही मांग नहीं है, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग थी, अब अलग बात है कि सरकार में आने के बाद वे चुप हैं।

impact add3

वहीं गया में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा हमले के आरोप पर मुकेश सहनी ने कहा कि आरोप लगाना अलग बात है। राज्य और देश में उनकी सरकार है। पूरे मामले की जांच करवा लें, जो भी दोषी हो उसे सजा दी जाये। इसमें आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। इसे रोकना सरकार की ही जिम्मेदारी है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add5