वीआईपी प्रमुख ने कहा कि किसी भी नेता को जाति और धर्म से उठकर काम करना चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में बिहार में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि चुनाव के पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
सहनी ने कहा कि हम अपने समाज के अधिकार और मान सम्मान की लड़ाई पिछले 10 वर्षों से लड़ रहे हैं। अक्सर लोग जब आगे बढ़ जाते हैं, तो वे पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। लाखों लोगों में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने सामाज,जाति को कभी नहीं भूलते।
उन्होंने जोर देकर कहा कि आज अग्निवीर योजना जरूर लागू है, लेकिन यह योजना सही नहीं है। सरकार को सेना की सुविधा का लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबन्धन के नेता राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि जब भी इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी अग्निवीर योजना वापस होगी।
सहनी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आने पर विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह पुरानी मांग है। यह आम लोगों की ही मांग नहीं है, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग थी, अब अलग बात है कि सरकार में आने के बाद वे चुप हैं।
मुकेश सहनी ने कहा कि हमने कम संसाधन में अच्छा प्रदर्शन किया है और आज हम उस जगह पहुंच गए हैं, जहां अब समाज के सभी वर्गों का साथ मिल रहा है। इसलिए अब चार विधायक नहीं 40 विधायक को जीत दिलाने तक पहुंचना है।
वीआईपी प्रवक्ता ने कबताया कि विद्यार्थियों का कहना है कि इससे डीएलएड सत्र 2024-26 लेट तो हो ही रहा है और निजी डी.एल.एड. महाविद्यालयों और प्रशिक्षुओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सरकार से खासकर विभाग से स्थिति को साफ करने की अपील की।
मुकेश सहनी ने कहा कि मुझे किसी भाई और भतीजा को विधायक और सांसद नहीं बनाना है। उन्होंने कहा कि मैं भी गरीब परिवार से आता हूं और गरीबी का अनुभव किया है। अपने समाज के लोगों के कल्याण के लिए संघर्ष कर रहा हूं।