Saturday 19-Sep-2026

रांची में कल PM मोदी का मेगा रोड शो, फूलों की बारिश होगी; ओटीसी ग्राउंड से होगी शुरुआत

रांची में कल PM मोदी का मेगा रोड शो, फूलों की बारिश होगी; ओटीसी ग्राउंड से होगी शुरुआत

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची के ओटीसी ग्राउंड से लेकर न्यू मार्केट तक 10 नवंबर को मेगा रोड शो होगा। इसको लेकर रांची पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट के बीच तीन लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ हजार फोर्स की तैनाती की गई है। इस मार्ग के गली-मुहल्ले से लेकर मुख्य मार्गों तक पुलिस की तैनाती की गई है। सड़क से सटे ऊंचे भवनों की छतों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

सुरक्षा चाक-चौबंद को लेकर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिस अफसरों के साथ शुक्रवार को मैराथन बैठक की। बैठक में सभी पुलिस अफसरों को कई दिशा-निर्देश दिए गए। उनसे कहा गया कि निर्धारित समय से पहले हर पुलिस अफसर अपने-अपने निर्धारित स्थल पर तैनात रहेंगे। कोई भी अफसर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि रविवार सुबह से ही वे अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करें।

impact add2

प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। इसी कड़ी में रिम्स के न्यू टॉमा सेंटर के एक आईसीयू को आपातकालीन चिकित्सा देखभाल केंद्र बनाया गया है। साथ ही जीवन रक्षक दवाईओं और प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप का दो यूनिट ब्लड तैयार रखने का निर्देश भी दिया गया है। एसपीजी द्वारा 10 नवंबर को ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त चिकित्सक, स्टाफ, नर्स एवं तकनीशियन की ड्यूटी रोस्टर मांगी गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल से भी एक चिकित्सा दल प्रधानमंत्री के साथ रहेगा। यह चिकित्सा दल एयरपोर्ट ही प्रधानमंत्री के साथ रहेगी।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6