ईडी अधिकारियों के मुताबिक, रॉनी मंडल और समीर चौधरी भारत में नाम बदल कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने खुद के बांग्लादेशी होने की बात स्वीकार की है। रांची की ईडी टीम ने चारों संदिग्धों को कोलकाता की विशेष ईडी अदालत में बुधवार की देर शाम पेश किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची के ओटीसी ग्राउंड से लेकर न्यू मार्केट तक 10 नवंबर को मेगा रोड शो होगा। इसको लेकर रांची पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट के बीच तीन लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ हजार फोर्स की तैनाती की गई है।
रांची पुलिस ने पुरानी रांची स्थित अखड़ा से फिल्मी अंदाज में एक हथियार सप्लायर को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजन है और वह हिंदपीढ़ी मस्जिद रोड का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, तीन मैगजीन और दो गोली बरामद किया है।
पिता ने आवेदन में बताया कि सुबह जिम से घर लौटने के बाद लगभग 11 बजे दिन में बाइक लेकर राहुल घर से निकला था। गुरुवार की शाम चार बजे उसकी मौत की सूचना मिली परिजनों के अनुसार राहुल इटकी गया था। वहीं, दोस्तों के अनुसार पंडरा नदी में नहाने के दौरान राहुल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह सहित उनके अन्य करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम कांके रोड स्थित विनय चौबे के आवास और हरमू स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। ये कार्रवाई शराब घोटाले मामले में की गयी है।
रांची शहर में जुए के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बिल्डर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कचहरी रोड के तमाश बार एंड रेस्टोरेंट और जेड थ्री होटल में शनिवार देर रात छापेमारी में की गई। यहां से बिल्डर रमेश शर्मा, मनोज पंडित, होटल मैनेजर अनिल चंद्र मंडल, कर्मी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
रिम्स में रविवार रात हॉस्टल नंबर चार की तीसरी मंजिल के गिरकर पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र डॉ आकाश भेंगरा की मौत हो गई। वहीं उनके साथ गिरी पल्लवी नामक युवती घायल है। उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद रिम्स परिसर में चर्चा है कि डॉ. आकाश और पल्लवी के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था।
रांची के रिम्स की लिफ्ट में शनिवार की देर रात एक युवक ने एक महिला चिकित्सक से छेड़खानी की। जब चिकित्सक ने शोर मचाया तब आरोपी को पकड़ लिया गया। उसे बरियातू पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामला रिम्स के सुपरस्पेशलिटी आंकोलॉजी विभाग का है।
झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को युवा आक्रोश रैली के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। राजधानी के मोरहाबादी मैदान से सीएम आवास जाने के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई।