Wednesday 05-Aug-2026

नदी में डूबने से युवक की मौत, दिवाली के दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग

नदी में डूबने से युवक की मौत, दिवाली के दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी रांची के इटकी थाना क्षेत्र में पंडरा नदी में डूबने से गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवक की मौत हो गई। घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में पिता किशोर कच्छप ने इकलौते पुत्र राहुल (19) की संदेहास्पद स्थिति में मौत को लेकर पुलिस को आवेदन दिया है। वहीं, पुलिस मृतक राहुल के आठ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पिता ने आवेदन में बताया कि सुबह जिम से घर लौटने के बाद लगभग 11 बजे दिन में बाइक लेकर राहुल घर से निकला था। गुरुवार की शाम चार बजे उसकी मौत की सूचना मिली परिजनों के अनुसार राहुल इटकी गया था। वहीं, दोस्तों के अनुसार पंडरा नदी में नहाने के दौरान राहुल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। हालांकि किसी तरह उन सभी ने उसे पानी से बाहर निकाला और कार से लेकर रांची के एक अस्पताल भागे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से ही उसके दोस्तों ने राहुल की मां को फोन पर सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद शव को लेकर इटकी थाना पहुंचे। राहुल की नाक के पास हल्की चोट के निशान मिले हैं। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3