Wednesday 05-Aug-2026

होटल की आड़ में चल रहा था जुए का अड्डा, बिल्डर समेत 4 गिरफ्तार

होटल की आड़ में चल रहा था जुए का अड्डा, बिल्डर समेत 4 गिरफ्तार

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

रांची शहर में जुए के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बिल्डर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कचहरी रोड के तमाश बार एंड रेस्टोरेंट और जेड थ्री होटल में शनिवार देर रात छापेमारी में की गई। यहां से बिल्डर रमेश शर्मा, मनोज पंडित, होटल मैनेजर अनिल चंद्र मंडल, कर्मी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने होटल मालिक पंकज अग्रवाल और संतोष सिंह पर केस दर्ज किया है। मौके से दो लाख रुपए के अलावा ताश समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

बताया गया कि हाईकोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर यहां देर रात तक तेज आवाज में डीजे बताए जाने की सूचना मिली। इसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में छापा मारा गया। पुलिस के पहुंचते ही होटल में हड़कंप मच गया। संचालक ने सीसीटीवी कैमरे को टिशू पेपर से ढंक रखा था। ताकि जुए खेलने का पता नहीं चले। डीएसपी ने 4 की गिरफ्तारी और दो लाख नकदी आदि जब्ती की पुष्टि की है।

impact add3

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5