Tuesday 03-Nov-2026

रांची में DSP खुद बने हथियार के खरीदार, फिल्मी स्टाइल में आर्म्स स्मगलर को दबोचा

रांची में DSP खुद बने हथियार के खरीदार, फिल्मी स्टाइल में आर्म्स स्मगलर को दबोचा

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

रांची पुलिस ने पुरानी रांची स्थित अखड़ा से फिल्मी अंदाज में एक हथियार सप्लायर को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजन है और वह हिंदपीढ़ी मस्जिद रोड का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, तीन मैगजीन और दो गोली बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने एक सप्लायर से हथियार खरीदने के लिए संपर्क किया। फोन पर बातचीत के बाद सौदा पक्का हुआ।

मंगलवार देर रात डीएसपी को सप्लायर ने पुरानी रांची स्थित अखड़ा के पास बुलाया। कहा कि हथियार की डिलीवरी वहीं होगी। कुर्ता-पायजामा और टोपी पहन डीएसपी अखड़ा पहुंचे। अन्य पुलिसकर्मी को कुछ दूरी पर खड़ा किया। कुछ देर बाद सप्लायर हथियार लेकर अखड़ा स्थित एक खंडरनुमा घर में पहुंचा। डीएसपी को भीतर बुलाया। सप्लायर ने डीएसपी को पिस्टल दिखाया। कहा कि पिस्टल 45 हजार का है। मिस फायर होने पर माल वापस ले लिया जाएगा। सप्लायर ने हथियार थमाया। कहा कि एक गोली फायर भी कर सकते हैं। पिस्टल देखने के बाद डीएसपी ने और हथियार की डिमांड की तो आरोपी ने एक और पिस्टल दिया। डीएसपी का इशारा मिलने पर चारों ओर से पुलिस की टीम ने सप्लायर को घेरकर पकड़ लिया।

impact add6

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह हथियार की सप्लाई किया करता है। सप्लायर ने बताया कि एक देसी पिस्टल 50 से 60 हजार रुपए तक में वह बिक्री कर देता था। पुलिस को राजन ने बताया कि वह मुंगेर से हथियार लाकर रांची में बेचने का काम करता है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों की भी जानकारी दी है। रातू के डेविड, हिंदपीढ़ी के छोटू गद्दी और कर्बला चौक के मोजाहिद से अवैध हथियार खरीदकर बाजार में बिक्री करता था।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2