डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने आठ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं जिनमें चार ग्लॉक पिस्तौल (मेड इन ऑस्ट्रिया), दो तुर्किये 9 मिमी पिस्तौल और दो एक्स-शॉट जिगाना .30 बोर पिस्तौल के साथ-साथ 10 राउंड शामिल हैं। उन्होनें बताया कि राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ , अमृतसर में शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है।
रांची पुलिस ने पुरानी रांची स्थित अखड़ा से फिल्मी अंदाज में एक हथियार सप्लायर को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजन है और वह हिंदपीढ़ी मस्जिद रोड का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, तीन मैगजीन और दो गोली बरामद किया है।