Tuesday 21-Apr-2026

Jharkhand elections: वोट डालने के बाद बोलीं कल्पना सोरेन, महिलाएं महिलाएं हेमंत का हाथ कर रहीं मजबूत

Jharkhand elections: वोट डालने के बाद बोलीं कल्पना सोरेन, महिलाएं  महिलाएं हेमंत का हाथ कर रहीं मजबूत

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार की सुबह से मतदान जारी है। इस बीच गिरिडीह में गांडेय विधानसभा प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं, क्योंकि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में जी तोड़ मेहनत की है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में उन्होंने इतना काम किया है, पांच साल समय मिलने पर और भी ज्यादा करुंगी। कल्पना सोरेन ने कहा कि पहले चरण में जो मतदान हुआ उससे समझा जा सकता है कि महिलाएं हेमंत सोरेन के हाथ को मजबूत कर रही हैं।

वहीं गिरिडीह के धनवार विधानसभा सीट पर बाबूलाल मरांडी ने भी वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। यह लोकतंत्र का महापर्व है और हर पांच साल में एक बार प्रदेश के भविष्य को बढ़ाने और बनाने का अवसर मिलता है। हमें अपने और राज्य के भविष्य को बेहतर करने के लिए मतदान करना है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने पूरे पांच साल तक युवाओं को छला है। उन्होंने कहा कि जो गड़बड़ी हुई है उसकी जांच की जाएगी।

impact add4

इसके अलावा देवघर में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने दावा किया झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ उनकी सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले बार बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए लोगों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। उन्होंने पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का विशेष अभिनंदन भी किया।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add2