झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार की सुबह से मतदान जारी है। इस बीच गिरिडीह में गांडेय विधानसभा प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं, क्योंकि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में जी तोड़ मेहनत की है।