Wednesday 05-Aug-2026

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को हनीट्रैप करने की कोशिश, मोबाइल पर आया अश्लील वीडियो कॉल

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को हनीट्रैप करने की कोशिश, मोबाइल पर आया अश्लील वीडियो कॉल

गढ़वा, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच महागठबंधन सह झामुमो प्रत्याशी मंत्री मिथिलेश ठाकुर को हनी ट्रैप की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने खुद उक्त आशय का वीडियो जारी कर पूरी घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि मामले में केस दर्ज कर पुलिस को जांच का निर्देश देते हुए उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

मंत्री की ओर से जारी वीडियो संदेश में कहा गया कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से बार-बार वीडियो कॉल आ रहे थे। उसी क्रम में एक कॉल रिसीव करने पर स्क्रीन पर अश्लील तस्वीरें दिखाई जाने लगी। उसके बाद उन्होंने तुरंत कॉल काटकर नंबर को ब्लॉक कर दिया। उन्होंने घटना को लेकर कहा कि यह विरोधियों की चाल है। उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष के हताश लोगों की साजिश है। उन्होंने कहा कि उनपर मानसिक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह चेतावनी देते हैं कि ऐसी हरकत से विरोधी बाज आएं।

impact add6

इस बींच मिथिलेश ठाकुर की ओर से वीडियो जारी करने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। उक्त मामले में चाईबासा में केस दर्ज कराया गया है। उधर, सोशल मीडिया फेसबुक पर विकास प्रजापति नामक यूजर ने वीडियो को पोस्ट कर कहा है कि मंत्री उसे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add1