Wednesday 05-Aug-2026

झारखंड में कांपी धरती, रांची समेत कई जिलों में भूकंप के तेज झटके; लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़े

झारखंड में कांपी धरती, रांची समेत कई जिलों में भूकंप के तेज झटके; लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़े

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

Earthquake: झारखंड में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके राजधानी रांची के साथ-साथ जमशेदपुर, चाईबासा और खरसावां में भी महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर पाया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 9:20 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। वहीं भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनजीवन को उठाना पड़ता है। भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है।

impact add4

भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के कुल भूभाग के लगभग 59 फीसदी हिस्से को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। वैज्ञानिकों ने भारत में भूकंप क्षेत्र को जोन-2, जोन-3, जोन-4 व जोन-5 यानी 4 भागों में विभाजित किया है। जोन-5 के इलाकों को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील माना जाता है। हमारे देश की राजधानी दिल्ली भूकंप के जोन-4 में आती है। यहां 7 से अधिक तीव्रता के भी भूकंप आ सकते हैं जिससे बड़ी तबाही हो सकती है।