Tuesday 03-Nov-2026

झारखंड की सत्ता में हेमंत सोरेन की वापसी, पत्नी कल्पना को दिया जीत का श्रेय; कहा- इस बार चुनौतीपूर्ण था चुनाव

झारखंड की सत्ता में हेमंत सोरेन की वापसी, पत्नी कल्पना को दिया जीत का श्रेय; कहा- इस बार चुनौतीपूर्ण था चुनाव

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत के बाद अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसके लिए राज्य के मतदाताओं का आभार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 में से 57 सीटों पर बढ़त बनाई। अपनी जीत का श्रेय उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और मजबूत टीम वर्क को दिया। हेमंत ने कहा कि इस बार का चुनाव चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने इसे एकजुट होकर जीता।

हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को बहुत उत्साह से लोगों ने मनाया। महिलाओं और नौजवानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जीतने भी लोग चुनावी मैदान में थे, सभी को आभार। उन्होंने कहा कि अबुआ राज अबुआ सरकार का इतिहास झारखंड में गढ़ने जा रहे हैं। पहली बार ऐसा चुनाव देखा लोकतंत्र की परीक्षा हमने पास की। हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई देने पर उनका शुक्रिया अदा किया।

impact add2

बीजेपी ने अपने प्रचार में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि नेताओं और जनता का रिश्ता शिक्षक और विद्यार्थी जैसा होना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं की जरूरतों को समझने और उनके मुद्दों को हल करने पर ध्यान दिया। पिछले पांच साल में उनकी पार्टी ने जनता के साथ नज़दीकी रिश्ता बनाया, जो जीत में मददगार रहा।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6