Sunday 12-Jul-2026

नवादा अग्निकांड: लालू के बाद अब तेजस्वी ने भी जीतन राम मांझी पर बोला हमला, कहा- मांझी और उनका बेटा RSS से पढ़े-लिखे हैं

नवादा अग्निकांड: लालू के बाद अब तेजस्वी ने भी जीतन राम मांझी पर बोला हमला, कहा- मांझी और उनका बेटा RSS से पढ़े-लिखे हैं

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

नवादा अग्निकांड को लेकर जमकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी पूर्व सीएम और केंद्र में मंत्री हैं। जीतन राम मांझी और उनका बेटा आरएसएस से पढ़े लिखे हैं। सच से वास्ता नहीं है। दिल्ली से बिहार तक उनकी सरकार है, जो दोषी है उसको पकड़ो और जेल भेजो। तेजस्वी ने कहा कि नवादा में जो घटना घटी है काफी दुखद है। डबल इंजन की सरकार में लगातार घटना घट रही है। जिन लोगों ने आग लगाई है उनकी गिरफ्तारी हो।

दरअसल, नवादा अग्निकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नवादा की घटना में यादवों का हाथ है। 12 यादव इसमें पकड़े गए हैं। इस घटना में कुछ पासवान को लालच देकर यादवों ने अपने पक्ष में जरूर कर लिया था। मांझी के इस बयान से बिहार में सियासत तेज हो गई है। इससे जीतन राम मांझी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

impact add4

तेजस्वी से पहले आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी जीतन राम मांझी पर हमला बोला। लालू ने कहा कि जीतन राम मांझी भ्रमित कर रहे हैं। हम देखेंगे कौन समाज के लोग थे और ये घटना क्यों हुई है। आरजेडी सुप्रीमो ने वन नेशन वन इलेक्शन पर कहा कि पीएम मोदी घबराहट में देश को गुमराह कर रहे हैं। ये संभव नहीं है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2