Saturday 13-Jun-2026

समस्तीपुर में मर्डर, दरवाजे पर सोए किसान की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर में मर्डर, दरवाजे पर सोए किसान की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर जिले के नगर निगम क्षेत्र में दरवाजे पर सोए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ बोतल टोला की है। मृतक की पहचान जितवारपुर चौथ निवासी हरिश्चंद्र राय (50) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब हरिश्चंद्र राय को चाय पीने के लिए उठाने के लिए गया तो उसका शरीर पूरा खून से लतफथ था ल। परिजनों ने बताया कि घटनास्थल पर दो खोखा मिला है। अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना देर रात की बताई गई है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया की गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।