Saturday 13-Jun-2026

Bihar Crime: सीवान में मर्डर, मां और बहन के साथ घर जा रहा था युवक; अपराधियों ने सिर में मारी गोली

Bihar Crime: सीवान में मर्डर, मां और बहन के साथ घर जा रहा था युवक; अपराधियों ने सिर में मारी गोली

सीवान, इंपैक्ट लाइव टीम।

Murder in Siwan: बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार रात की है। बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के बरपलिया गांव निवासी देवेंद्र भगत के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चंदन बुधवार की रात करीब 8 बजे गुठनी चौराहे से अपनी बहन और मां को लेकर अपने घर बरपलिया जा रहा था। पीछे से बाइक सवार बदमाश पहुंचे और घेर कर उसके सिर में गोली मार दी।

गोली लगने के बाद चंदन वहीं गिर गया। स्थानीय लोग उसे लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

impact add4

इस घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित लोग गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर बरपलिया गांव के समीप सड़क जाम कर गुरुवार की सुबह हंगामा करने लगे। बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया। इस मामले में गुठनी थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6