Monday 17-Aug-2026

यूपी में ताइक्वांडो खिलाड़ी को तलवार से काट डाला, धड़ से सिर को अलग किया

यूपी में ताइक्वांडो खिलाड़ी को तलवार से काट डाला, धड़ से सिर को अलग किया

जौनपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

जौनपुर जिले के जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय के गांव कबीरुद्दीनपुर में बुधवार की सुबह ताइक्वांडो खिलाड़ी को विपक्षियों ने तलवार से काट डाला। सिर और धड़ अलग-अलग मिले। 40 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर हुई इस सनसनीखेज वारदात के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लापरवाही पर तत्कालीन लेखपाल, हल्का दरोगा और दो आरक्षी सस्पेंड कर दिए गए। कानूनगो पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया।

कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी रामजीत यादव का पड़ोसी से करीब 40 साल पुराना रास्ते का विवाद है। आरोप है कि बुधवार की सुबह विपक्षी विवादित जमीन पर सफाई कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर रामजीत के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच विपक्ष के एक युवक ने मौका देख रामजीत के 17 वर्षीय पुत्र अनुराग उर्फ छोटू की गर्दन पर तलवार से जोरदार प्रहार कर दिया। अनुराग का गर्दन धड़ से एक झटके में अलग हो गया।

impact add3

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। नाराज परिजन आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए देने से इनकार कर दिया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एक को हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6