Wednesday 24-Jun-2026

नवादा में प्रेमिका ने प्रेमी के चौखट पर दी जान, आपत्तिजनक फोटो किया था वायरल

नवादा में प्रेमिका ने प्रेमी के चौखट पर दी जान, आपत्तिजनक फोटो किया था वायरल

बिहार के नवादा जिले में प्रेमी के शर्मनाक करतूत से आहत होकर किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। हैरान कर देने वाली यह घटना वारिसलीगंज नगर के वार्ड संख्या 16 कोयरी टोला की है। किशोरी ने प्रेमी राजू कुमार के घर पर पहुंच कर यह कदम उठाया। मृतका वारिसलीगंज के एक गांव की थी। प्रेमी द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने से किशोरी दुखी थी।

मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन वारिसलीगंज बाजार में सिलाई सीखने जाती थी। कुछ दिनों पहले उत्तर बाजार के कोयरी टोला निवासी राजू से बहन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पता चलने पर दोनों को मिलने पर पाबंदी लगा दी गई। लड़की पर पाबंदी से क्षुब्ध लड़के ने लड़की के फेसबुक अकाउंट से ही आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। लड़के की इस करतूत से शर्मसार लड़की ने प्रेमी के घर पहुंच जहर खा लिया।

दूसरी ओर आरोपित राजू की मां ने कहा कि मृत लड़की के शव को उसके परिजन मेरे दरवाजा पर पहुंचा कर भाग निकले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।