जमुई, इंपैक्ट लाइव टीम।
बिहार के जमुई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दंपती के बीच हुए झगड़े में सनकी पति ने पत्नी और मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। घटना के पीछे जो वजह है उसे जानकर हर कोई हैरान है। मामला सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत पैलबाजन पंच पहाड़ी का है। पत्नी और बच्ची की हत्या करने के बाद उसके बाद खुद को चाकू से मारकर जख्मी कर लिया। गंभीर रूप से घायल सनकी पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सनकी पति का बयान सुनकर सभी का माथा घूम गया है। अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर देने वाला ओलायत अंसारी का कहना है कि बच्चे को दूध पिलाने को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर पत्नी ने मुझपर चाकू से वार कर दिया तो हमने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। बच्चे को इसलिए मार दिया कि जब मां ही नहीं रही तो उसकी देखरेख कौन करेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। युवक ने अपनी पत्नी और बच्चे को मारने के बाद खुद आत्महत्या की कोशिश का ड्रामा किया है या सचमुच उसपर हमला हुआ था, तमाम बिंदुओं की जांच चल रही है।
इस संबंध में सोनोन थाना के एसआई चंद्रदेव ने बताया कि मुझे कहा गया कि सदर अस्पताल जाना होगा. यहां आने पर पता चला कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. तीन-चार महीने की एक बच्ची भी है, उसकी भी हत्या की सूचना मिल रही है।