Saturday 13-Jun-2026

रामकृपाल यादव के काफिले पर फायरिंग, भाजपा कार्यकर्ता का सिर फटा

रामकृपाल यादव के काफिले पर फायरिंग, भाजपा कार्यकर्ता का सिर फटा

भाजपा सांसद और बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार रामकृपाल यादव के काफिले पर फायरिंग की गई है। फायरिंग की घटना में भाजपा सांसद पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि राम कृपाल यादव मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव से निकलकर पटना की ओर जा रहा थे। इसी दौरात जमालपुर गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी सांसद के काफिल पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता का सिर फट गया है।

घटना के संबंध में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा है कि रामकृपाल के आवेदन में उल्लेख है कि उनके काफिले पर हमला किया गया है और गोली चलाई गई है। दिए गए आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। 9 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। घटना शाम के 7:30 बजे के बाद की है।

पाटलिपुत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ा, पटना साहिब में घटा
पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में वोटिंग के प्रतिशत में लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक बार फिर मतदाता उदासीन रहे। पाटलिपुत्र लोकसभा में इस बार 56.91 प्रतिशत मत पड़े। वहीं 2019 के लोकसभा में यहां 55.93 प्रतिशत वोट पड़े थे। यह वृद्धि हालांकि 1 प्रतिशत से कम (0.98 प्रतिशत) ही है। वहीं दूसरी ओर पटना साहिब लोकसभा में शहरी वोटरों की उदासीनता इस बार भी बरकरार रही। पटना साहिब में इस बार कुल 45 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। 2019 लोकसभा में यह वोट प्रतिशत 45.67 रहा था। इस तरह यहां लगभग 0.67 प्रतिशत मतदान में गिरावट आई है।