Saturday 19-Sep-2026

पूर्व विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने किया बरी

पूर्व विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने किया बरी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अनंत सिंह को एके 47 और बुलेट प्रूफ जैकेट बरामदगी मामले में साक्ष्य के अभाव में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। दरअसल, अनंत सिंह के बेढना स्थित घर से पुलिस ने एके 47 बरामद किया था। निचली अदालत ने पूर्व विधायक को सजा सुनायी थी। सजावार होने के बाद अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह मोकामा से विधायक जीत दर्ज की थी।

बुधवार को पटना हाईकोर्ट के जस्टिस चंद्रशेखर झा ने मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को एके 47 बरामदगी एवं एक अन्य केस में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। जस्टिस चंद्रशेखर झा की बेंच ने दोनों पक्षों के दलीलों को सुनते हुए ऑर्डर को सुरक्षित रखा था।

impact add6

अनंत सिंह की ओर से दोनों अपीलों पर वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्कर नारायण शाही ने बहस की तथा राज्य का प्रतिनिधित्व अजय मिश्रा एपीपी ने किया। हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद अब पूर्व बाहुबली विधायक के जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है।

अनंत सिंह ने वर्ष 2005 में पहली बार मोकामा से विधानसभा का चुनाव जीता था। उसके बाद वे 2005 में दो बार, 2010, 2015 और 2020 में लगातार मोकामा से विधानसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। वहीं उनके जेल जाने पर वर्ष 2022 में हुए उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर चुनाव जीता था। हालांकि इसी वर्ष नीलम देवी ने राजद छोड़कर जदयू को समर्थन किया। इसके पहले लोकसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह पैरोल पर बाहर आए थे। अब उन्हें हाई कोर्ट से बरी किए जाने के बाद अनंत सिंह के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add1