Saturday 13-Jun-2026

बेगूसराय में मर्डर, बीजेपी नेता के बेटे की अपहरण के बाद हत्या; तेजाब डालकर मार डाला

बेगूसराय में मर्डर, बीजेपी नेता के बेटे की अपहरण के बाद हत्या; तेजाब डालकर मार डाला

चुनावी माहौल के बीच  बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ बदमाशों पुलिस को चुनौती दी है। अपराधियों ने बीजेपी नेता के बेटे का अपहरण कर लिया। फिर उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी। शव को गंगा नदी के किनारे फेंक दिया। मृतक शाम्हो थाना क्षेत्र के बिजुलिया निवासी बीजेपी सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्य सह पूर्व सैनिक कौशल कुमार का 21 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार था।

युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद सदर अस्पताल मे शव का पोस्ट मार्टम कराने के बाद परिजनों को सानो दिया। रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि अंगद कुमार 24 अप्रैल की शाम से लापता था। काफी खोजबीन के बाद जब अंगद का कहीं पता नहीं चला तो बीजेपी नेता ने बेटे की गुमशुदगी का मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया था। एसपी को भी घटना की जानकारी दी थी।

थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस अंगद को तलाश कर ही रही थी कि शुक्रवार की सुबह लोगों ने अंगद का शव गंगा नदी के किनारे चकोर घाट पर देखा। शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस परिजनों को साथ लेकर मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई गई। बेटे का शव देखकर बीजेपी नेता और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।