Saturday 13-Jun-2026

VIDEO: मोतिहारी में पुलिस पर जानलेवा हमला, दारोगा के हाथ में पिस्टल; फिर भी लोगों ने सिर फोड़ दिया

VIDEO: मोतिहारी में पुलिस पर जानलेवा हमला, दारोगा के हाथ में पिस्टल; फिर भी लोगों ने सिर फोड़ दिया

मोतिहारी, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मोतिहारी में आरोपित को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। घटना दो दिन पहले 30 अक्टूबर की है। हमले का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। घटना में पहाड़पुर थाने में पदस्थापित दारोगा सोनू कुमार का सिर फट गया। वहीं होमगार्ड जवान मुन्ना पासवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहाड़पुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

यह घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया लिपनी गांव की है। गांव के शंभू भगत के बेटे को पुलिस बुधवार को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। उस पर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज था। पुलिस पहुंची तो युवक के परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर हमला कर दिया। गाड़ी से खींच कर पुलिस की पिटाई की गई। दारोगा ने पिस्टल निकालकर लोगों को डराने की कोशिश लेकिन चोट लगने से सिर फट गया। बताया जाता है कि दो लड़कियों के अपहरण का मामला पहाड़पुर थाने में दर्ज किया गया है। इसमें से एक लड़की को बेतिया से बरामद कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस आरोपित युवक की गिरफ्तारी को लेकर गांव पहुंची थी।

इस संबंध मं मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि मामला दो दिन पहले का है। पुलिस पर हमले को लेकर एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कुल सात अभियुक्त हैं। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए अरेराज के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। इन सभी आरोपितों को चेतावनी दी जाती है कि अगले 24 घंटे में कोर्ट में आत्मसमर्पण करें नहीं तो कोर्ट से आदेश लेकर इन सबके घर की कुर्की की जाएगी।

एसपी ने बताया कि एक युवती के अपहरण का मामला था। एक युवक वांछित था जिसे पुलिस गिरफ्तार करने के लिए गई थी। लड़के के जो घर वाले हैं उन्होंने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था। पहाड़पुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार से भी शोकॉज किया गया है, क्योंकि 24 घंटे में सारी गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया था, 48 घंटे हो गए हैं।

impact add2

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4