Monday 07-Sep-2026

तेज प्रताप ने ऐसा क्या कर दिया कि सोशल मीडिया पर होने लगे ट्रोल? वीडियो में देखें

तेज प्रताप ने ऐसा क्या कर दिया कि सोशल मीडिया पर होने लगे ट्रोल? वीडियो में देखें

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव अपने अनूठे अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। तेज प्रताप अक्सर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर तेज प्रताप ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें। हुकूमत दूसरों के दमपर तो कोई भी कर ले, जो अपने दम पर छा जाए वो #यादव हम हैं !! तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट को लेकर यूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

दरअसल, तेज प्रताप यादव रिमझिम बारिश में गले में रुद्राक्ष डाले, माथे पर चंदन लगाए भगवान को प्रणाम करते नजर आ रहे हैं। जब वह भगवान कृष्ण को प्रणाम कर रहे हैं उनके पैर में चप्पल दिखाई पड़ रहा है। एक यूजर्स ने लिखा है कि वाह! छलिया तो हैं ही आप. साक्षात अवतार. क्या बन ठन के निकले हैं. बस पादुका उतार देना था. यह पादुका धारण करके प्रणाम करने से ही आप पौंड्रक कृष्ण हो गए हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव अक्सर नए लुक में नजर आते रहते हैं। कभी साइकिल से विधानसभा पहुच जाते हैं, कभी भगवान भोलेनाथ से लिपटकर जलाभिषेक कराते हैं।

impact add4

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add3