Wednesday 29-Apr-2026

बिहार की बेरहम मां! 22 दिन के नवजात बच्ची की हत्या, शव को चावल के डिब्बे में छिपाया

बिहार की बेरहम मां! 22 दिन के नवजात बच्ची की हत्या, शव को चावल के डिब्बे में छिपाया

छपरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के सारण जिले में एक मां ने अपनी ही 22 दिन की नवजात बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली घटना तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर बड़ा गांव की है। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची का जन्म सात माह में ही हो गया था। बच्ची का सम्पूर्ण रूप से विकास नहीं हो पाया था। बच्ची के बीमार रहने से परेशान होकर उसकी मां नीरू देवी ने रूमाल से बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी थी व अपने घर में ही एक चावल के डिब्बे में शव को छुपा दिया।

पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला ने थाने में आकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्ची को उठाकर ले भागने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान मां द्वारा ही हत्या किये जाने का खुलासा किया। महिला के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना की चर्चा लोगो में जोरों से चल रही है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6