Thursday 19-Feb-2026

बांग्लादेश में तख्तापलट का बिहार में भी असर, पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश; टोल फ्री नंबर भी जारी; अफवाहों से बचने की अपील

बांग्लादेश में तख्तापलट का बिहार में भी असर, पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश; टोल फ्री नंबर भी जारी; अफवाहों से बचने की अपील

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बांग्लादेश में हिंसा के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है, जिसके चलते बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा आदेश जारी किया है। बांग्लादेश की स्थिति को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता का आदेश जारी किया गया है। सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की लोगों से अपील की गई है। पुलिस मुख्यालय ने लोगों से अपील की है कि स्थानीय थाना जिला पुलिस कार्यालय के टोल फ्री नंबर पर 14432 डायल 112 पर जानकारी दें और अफवाह हो से बचने की अपील पुलिस मुख्यालय ने जारी की है।

दरअसल, बिहार के तीन जिले पश्चिम बंगाल से लगते हैं। इसमें कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज के जिलों की सीमा पड़ोसी राज्य से लगती हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल के पूर्वी भाग के कई जिले और जल क्षेत्र बांग्लादेश से लगते हैं। वहीं पश्चिम बंगाल और बिहार के सीमा क्षेत्र से बांग्लादेश के नजदीक होने के कारण ऐसी आशंका है कि हिंसा प्रभावित बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं। इन स्थितियों में वे पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार में प्रवेश में करने की कोशिश करेंगे। इसी को देखते ही बिहार पुलिस ने सीमांचल के इलाकों को लेकर खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

बांग्लादेश में बवाल, दंगाइयों ने सरकारी इमारतों और राजनेताओं के आवासों में की तोड़फोड़

बता दें कि सोमवार को बांग्लादेश में अराजकता फैल गई, जब प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुपके से इस्तीफा दे दिया और सैन्य विमान में सवार होकर देश से भाग गईं, जबकि सेना ने सत्ता के शून्य को भरने के लिए कदम उठाया। जैसे ही हसीना के जाने की खबर फैली, सैकड़ों लोगों ने उनके आवास में घुसकर तोड़फोड़ की और अंदरूनी हिस्सों को लूट लिया, जिससे सरकार विरोधी प्रदर्शनों की नाटकीय अभिव्यक्ति हुई, जिसमें एक पखवाड़े में 300 से अधिक लोग मारे गए हैं।

impact add2

इससे पहले बांग्लादेश में दंगाइयों ने अपने नेता और प्रधान मंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बीच अवामी लीग राजनीतिक दल के कई प्रतिनिधियों के घरों और कई सरकारी इमारतों में तोड़फोड़ की। शेख हसीना के पूर्व निवास को भी लूट लिया गया। यूएनबी समाचार एजेंसी ने पार्टी नेताओं के हवाले से यह खबर दी। शेख हसीना के इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद लोगों के एक समूह ने प्रवासी मामलों और विदेशी रोजगार राज्य मंत्री के आवास, शहर के न्याय विभाग और अवामी लीग के सदस्य अवामी लीग के शहर सचिव के आवास में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। एजेंसी ने कहा कि संसद और राजधानी की अवामी लीग शाखा के अध्यक्ष पर हमला किया गया और तोड़फोड़ की गई।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन सोमवार को राजधानी ढाका स्थित सरकारी आवास छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चली गईं। एक समाचार चैनल ने बताया कि सुश्री हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और भारतीय शहर अगरतला के लिए उड़ान भरी है। 'द हिंदू' अखबार ने बताया कि पूर्व प्रधान मंत्री ब्रिटेन में शरण मांग रही है। इस बीच ‘एजेंस फ्रांस-प्रेसे’ ने बताया कि हजारों प्रदर्शनकारियों ने बंगलादेश छोड़कर गईं हसीना के महल पर धावा बोल दिया था।